English Website
पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, भारत सरकार
शुष्क वन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर (राजस्थान) की वेबसाइट पर आपका स्वागत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। शुष्क वन अनुसंधान संस्थान की स्थापना जोधपुर में राजस्थान, गुजरात तथा दादर एवं नगर हवेली के शुष्क एवं अर्द्धशुष्क क्षेत्रों की वानिकी अनुसंधान आवश्यकताओं को पूरा करने की दृष्टि से हुई है। इस संस्थान का घोष (Mandate) राजस्थान, गुजरात तथा दादर एवं नगर हवेली के विशेषकर शुष्क एवं अर्द्धशुष्क क्षेत्रों पर विषेष ध्यान देते हुए जैव विविधता का संरक्षण तथा जैव उत्पादकता वृध्दि हेतु वानिकी अनुसंधान करना है जिनमें संस्थान के कार्यक्षेत्रों की आवश्यकताओ हेतु किए जा रहे अनुसंधान कार्य सम्मिलित हैं।
संस्थान वन पारिस्थितिकी, वन आनुवंषिकी, ऊतक संवर्ध्दन, आणविक जैविकी, वन संवर्ध्दन, वन कीटविज्ञान तथा रोगनिदान विज्ञान, अकाष्ठ वनोपज पर अनुसंधान कार्य कर रहा है तथा कार्यक्षेत्रों की आवश्यकताओ को ध्यान में रखते हुए परियोजनाएं चला रहा है। संस्थान में राज्य के कई ज्वलंत पहलुओं जैसे खेजडी मृत्यता, लुप्त प्राय: प्रजातियों जैसे गुग्गल (C.wightii)  का बहुगुणात्मक उत्पादन, रोहिडा (T.undulata) में स्टेम कैंकर के विरूद्ध प्रतिरोधकता उत्पन्न करना, अपक्षीण भूमि पर वृक्षारोपण, अपवाही संरचनाओं द्वारा जलभरण क्षेत्रों का सुधार, बायोडीजल तथा औषधीय पादपों से जुडी परियोजनाएं भी चल रही हैं। राजस्थान व गुजरात की प्रमुख प्रजातियों जैसे नीम (A. indica), देशी बबूल (A. nilotica), खेजडी (P. Cineraria), रोहिड़ा (T. undulata), अरडू (A. excelsa), शीशम (D.sissoo), सफेदा (E.Camaldulensis) आदि पर संस्थान में अनुसंधान कार्य हो रहा है।  हाल ही में चर्चा में आए जलवायु परिवर्तन, कार्बन उत्सर्जन, मृदा पाष्र्विका एवं राजस्थान का वानस्पतिक अध्ययन जैसे विषयों पर अनुसंधान कार्य प्रगति पर हैं।
संस्थान में हो रहे अनुसंधान का राजस्थान तथा गुजरात में स्थापित किए गए वन विज्ञान केन्द्रों की मदद से किसान प्रशिक्षण आयोजित कर,  अनुसंधान सामग्री का प्रदर्शन कर, संगोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित कर, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में अनुसंधान प्रकाशित कर तथा वेबपोर्टल के जरिये पणधारियों (स्टेकहोल्डर) को लाभान्वित किया जा रहा है। संस्थान में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) विश्वविद्यालयों का प्रकोष्ठ भी कार्यरत् है जो कि वानिकी विषयों में शोध हेतु शोधार्थियों को पंजीकृत करता है। राज्य की आवश्यकताओ को ध्यान में रखते हुए संस्थान सर्वोत्तम ढंग़ से अनुसंधान हेतु निरन्तर प्रयासरत् है। यह वेबसाइट संस्थान के अनुसंधान कार्यकलापों की हर संभव सूचना प्रयोक्ताओं (Users) को मुहैया करने हेतु एक प्रयासभर है। आशा करता हूं वेबसाइट में दी गई सूचनाएं दर्शको के लिए मददगार साबित होंगी। वेबसाइट के सुधार हेतु दिए जाने वाले सुझावों का स्वागत है जिन्हें मुझे अथवा वेबसंचालक को ई-मेल पर भेजा जा सकता है।
मैं वेबसाइट के प्रयोक्ताओं को इस वेबसाइट के बेहतर एवं अधिक सूचनापरक होने का विश्वास दिलाता हूं।
(डॉ. टी. एस. राठौड)
निदेशक
 
नवीन जानकारी
आफ़री की नई पहल एवं उपलब्धियाँ
संस्थान के प्रकाशनों की सूची (2004 से 2010 तक)
वनो में अर्थव्यवस्था विस्तार पर एक दिवसीय कार्यशाला
शोध परामर्शी समूह बैठक 2011 के कार्यवृत्त
आईएफसी-2011 की कार्यवाही के मुख्य बिन्दु
शुष्क क्षेत्रों में सतत विकास हेतु प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर दिनाक 22nd - 23 rd फरवरी 2012 को SLEM के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम
प्रोफेसर के. वी. गडोव का आफरी दौरा (5 जनवरी से 17 जनवरी 2012)
वन विज्ञान केंद्र, आफरी जोधपुर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम
भा॰व॰अ॰शि॰प द्वारा नई पुस्तक प्रकाशित "Forestry in the service of Nation: ICFRE Technologies"॰
SLEM के तहत दिनाक 22nd - 23 rd फरवरी 2012 को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का संक्षिप्त ब्योरा
रोजगार एवं निविदाएं
रिनोवेशन एन्ड एक्सपेन्शन ऑफ टिश्यूकल्चर फेसेलिटि
ईपीएबीएक्स सिस्टम एव वाइरलेस फोन का वर्षिक रखरखाव
विभिन कार्य हेतु कुशल एव अर्द्ध कुशल कामगारों की अपूर्ति
विद्धुत सुविधा का रिपेयर एव रखरखाव
नकारा वाहनों की नीलामी की सूचना
फोटो गैलरी
महानिदेशक का संदेश
निदेशक का संदेश
भा.वा.अ.शि.प संस्थान
आगे देखे
डा.वी.के.बहुगुणा
भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं षिक्षा परिषद् (ICFRE) देश में वानिकी संसाधनों के सतत् प्रबंधन तथा विकास की दिषा में वानिकी अनुसंधान, शिक्षा, व विस्तार के समग्र विकास हेतु निर्धारित ध्येय आधारित कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कर रही है।
मुझे शुष्क वन अनुसंधान...
आगे देखे
डॉ. टी. एस. राठौड
शुष्क वन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर (राजस्थान) की वेबसाइट पर आपका स्वागत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।
शुष्क वन अनुसंधान संस्थान की...
आगे देखे
बांस और बेंत के लिए उन्नत अनुसंधान केंद्र, ऑइजॉल
शुष्क वन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर
वानिकी अनुसंधान एवं मानव संसाधन विकास केंद्र, छिंदवाड़ा
सामाजिक वानिकी एवं पारि-पुनर्स्थापन केंद्र, इलाहाबाद
वन अनुसंधान केंद्र, हैदराबाद
वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून
हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान, शिमला
वन आनुवंशिकी एवं वृक्ष प्रजनन संस्थान, कोयम्बटूर
वन उत्पादकता संस्थान, रांची
काष्ठ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बंगलूरू
वर्षा वन अनुसंधान संस्थान, जोरहाट
उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान, जबलपुर
मुख्य पृष्ठ संपर्क करें
©2011 शुष्क वन अनुसंधान संस्थान , वेब समाधान द्वारा : DREAMTEAM